भाजपा गंगरेल मंडल की सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला एवं मासिक बैठक संपन्न
* सेवा ही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान, जन-जन तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी जी की सेवा यात्रा” — ठाकुर शशि पवार
* सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प-श्रीमती मोनिकादेवांगन
मोदी जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत : हेमंत चंद्राकर
धमतरी। भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल द्वारा ग्राम अरौद-लीलर स्थित आदिवासी समाज भवन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यशाला एवं मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर एवं 17 सितंबर को उनके जन्मदिन के अवसर पर, वर्षों के सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण की प्रेरणादायी यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना तथा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाना है।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ठाकुर शशि पवार जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएं और अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कार्यकाल में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
यह भी पढ़े खास 👉 : 17 सितम्बर को संभाग मुख्यालय दुर्ग में जलाएं जाएंगे सवा लाख “दीया”
यह भी पढ़े 👉: IG अजय कुमार यादव ने की दोषमुक्त मामलों की समीक्षा, विवेचना सुधारने पर दिया जोर!
मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन जी ने समस्त कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है। उन्होंने कहा कि गंगरेल मंडल में अभियान के सभी कार्यक्रमों को सक्रिय सहभागिता से सफल बनाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों, स्व-सहायता समूह की बहनों, मितानिन बहनों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहनों की सहभागिता से वृहद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
मंडल प्रभारी श्री हेमंत चंद्राकर जी ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक निभाते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करे। सह प्रभारी श्री अविनाश दुबे जी ने मंडल में उपस्थित कार्यकर्ताओं का वृत्त लिया और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश गोलछा जी, श्री ऋषभ देवांगन जी एवं श्री उमेश साहू जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की सेवा यात्रा प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना और संगठन को मजबूत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।साथ ही मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया।
आशीर्वाद का दीया – श्रीमती टिकेश्वरी साहू, सेवा चित्र – श्री नरेश यादव, सेवा स्मरण – श्री प्रकाश गोलछा, आंगन का मिलन – श्रीमती जयंती ध्रुव, कहानी बदलाव की – श्री मुकेश यादव, सेवा ज्योति यात्रा – श्रीमती श्यामा साहू, सेवा रंग – श्रीमती पवित्र दीवान, सेवा मेरा योगदान – श्री उमेंद्र सिन्हा, जनसेवक महाकुंभ – श्रीमती अंगिरा ध्रुव एवं 25 साल 25 कहानी – श्री चंद्रहास जैन को प्रभारी नियुक्त किया गया।
कार्यशाला के पश्चात भाजपा गंगरेल मंडल की मासिक बैठक संपन्न हुई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता ठाकुर शशि पवार जी मंडल प्रभारी श्री हेमंत चंद्राकर जी सह प्रभारी श्री अविनाश दुबे जी पूर्व मंडल अध्यक्षश्री प्रकाश गोलछा जी श्री उमेश साहू जी श्री ऋषभ देवांगन जी,जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा ध्रुव जी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता यादव जी, महामंत्री श्री चंद्रहास जैन जी श्री हेमंत साहू जी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री नरेश यादव जी मंडल उपाध्यक्ष श्री मुकेश कुमार यादव जी श्रीमती मीना यादव जी श्री बुद्धेश्वर दीवान जी आईटी सेल के संयोजक श्री अजय गाड़ियां जी विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती टिकेश्वरी साहू जी श्री सुशांत राव कानपिल्लेवार जी श्री बालकृष्ण निषाद जी श्री कचरूराम नेताम जी श्री उमेंद्र कुमार सिन्हा जी, सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री गोरखनाथ सिन्हा जी श्री अहमद अली श्री सोहन यादव जी वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री दलसिंह निषाद जी श्री शत्रुघ्न निषाद जी श्री राजकुमार नेताम जी दीपक साहू जी, बूथ अध्यक्ष सुशील कुमार निषाद जी, दिनेश कुमार निषाद जी, पूरण ध्रुव जी, श्री धनीराम साहू जी ईश्वर साहू जी, श्री तोमेश साहू जी, सोमन राम मंडावी जी, लक्ष्मी बया जी, प्रशुन शुक्लाजी सुलोचना देवांगन जी रूपा देवांगन जी सहित मंडल के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री श्री चंद्रहास जैन जी एवं आभार पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री नरेश यादव जी ने किया।






