प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सिमराही में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

सर्वांग सुंदर, अद्भुत और विलक्षण जीवन था श्रीकृष्ण का : बबीता दीदी

रिपोर्ट – अनमोल कुमार सुपौल

 

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सिमरा ही राघोपुर के तत्वावधान में स्थानीय ओम शांति केंद्र पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बबीता दीदी, नगर पंचायत की मुख्य पार्षद यशोदा देवी, उपमुख्य पार्षद बिनीता देवी, शिक्षक-शिक्षिकाओं और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मिलकर दीप प्रज्वलन, झूला झुलाने और माखन भोग अर्पित कर की।
प्रवचन देते हुए बबीता दीदी ने कहा कि –
> “श्रीकृष्ण सर्वांग सुंदर, सर्वगुण संपन्न और 16 कलाओं से परिपूर्ण थे। उनकी सुंदरता और गुणों ने उन्हें ‘चितचोर’ बना दिया। कृष्ण शब्द का अर्थ ही सांवरिया है। उनका व्यक्तित्व हर किसी के मन को हर लेने वाला था। इसलिए जन्माष्टमी केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्मा को शुद्ध करने और आचरण सुधारने का अवसर है। बाहर रोशनी करना ही पर्याप्त नहीं, आत्मा रूपी दीपक को भी प्रज्वलित करना आवश्यक है।”
उन्होंने सभी से आहार, व्यवहार और विचार में शुद्धि लाने का आह्वान किया ताकि सच्ची जन्माष्टमी मनाई जा सके।
अतिथियों का उद्बोधन
मुख्य पार्षद यशोदा देवी ने कहा –
> “श्रीकृष्ण को याद करने के लिए हमें अपने कर्मों को सही करना होगा। दूसरों की बुराई, परचिंतन और परनिंदा से बचना चाहिए। हमें हंस की तरह गुण रूपी मोती चुनने वाले बनना है, तभी हम प्रभु प्रिय बन सकते हैं।”

विशिष्ट अतिथि और शिक्षक दिवाकर कुमार ने कहा –
> “कृष्ण की सुंदर झांकियों को देखने के लिए हमें अपनी दृष्टि को दिव्य बनाना होगा। यदि हम ज्ञान-योग और शुद्ध पुरुषार्थ को अपनाते हैं तो यह जन्माष्टमी हमारे लिए स्वर्गारोहण का सोपान बनेगी।”
आयोजन का संचालन
कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमार किशोर भाईजी ने किया। इस अवसर पर उपमुख्य पार्षद बिनीता देवी, टेकनिया वर्ल्ड के डायरेक्टर अतुल कुमार, शिक्षिका पूनम देवी, शिक्षक सौरभ कुमार, ब्रह्माकुमारी बीना कुमारी, सुमन कुमारी, पूजा कुमारी, डॉ. बिरेन्द्र प्रसाद साह, सत्यनारायण ठाकुर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में श्रीकृष्ण-राधा की चैतन्य झांकी और भक्ति-संगीत ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।