केंट इंटरनेशनल स्कूल ने राज्य शासन के आदेश का उड़ाया मजाक

पाटन : पाटन विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत झीट सीमा के अंतर्गत स्थित केंट इंटरनेशनल स्कूल में आज छेरछेरा पुन्नी के दिन भी संचालित है बच्चे आकर पढ़ाई कर रहे थे। आपको बता दें छेरछेरा पुन्नी के दिन छुट्टी की घोषणा राज्य शासन के द्वारा की गई है जिस की अवहेलना केंट पब्लिक स्कूल के संचालक के द्वारा करते देखा गया है।

 

छत्तीसगढ़िया बच्चों को छत्तीसगढ़ की संस्कृति से वंचित करने का खेल खेला जा रहा है जहां एक ओर सारे स्कूल बंद है वहीं इस स्कूल को आज खुला रखा गया है आज छेरछेरा पुन्नी ही नहीं बल्कि मां शाकंभरी जयंती भी है फिर भी ना जाने इस स्कूल के संचालक के द्वारा जानबूझकर शासन की आदेश की अवहेलना करना क्यों समझा गया समझ से परे है।

शिकायत मिलने पर ‘छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़‘ से रिपोर्टर संतोष देवांगन और करन साहू जब कैंट इंटरनेशनल स्कूल झिट पहुंचे तो स्कूल में बच्चे पढ़ाई करते नजर आए और जब स्कूल की प्राचार्या मैडम से इस बात की जानकारी लेनी चाही तो वे यह कहते हुए भाग गई की बहुत सारे स्कूल खुले हुए हैं पर शिक्षा अधिकारी कुछ नहीं करते।

आपको बता दें कि ऐसी शिकायत पहले भी मिलते रही है लेकिन ना जाने क्यों कैंट इंटरनेशनल स्कूल छत्तीसगढ़िया बच्चों को तो पढ़ा रहे हैं पर उन्हें छत्तीसगढ़िया संस्कृति से ना जाने क्यों वंचित कर रहे हैं।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।