कराटे खिलाड़ियों को बांटे बेल्ट और प्रमाण-पत्र, प्रतिभाओं का बढ़ाया उत्साह

समाजसेवी इन्द्रजीत सिंह छोटू ने बढ़ाया कराटे खिलाड़ियों उत्साह, प्रतिभाओं को बांटे बेल्ट और प्रमाण-पत्र…

भिलाई।  कोहका, भिलाई स्थित बीरा जी अंगना में सेइको काई कराटे इंटरनेशनल छत्तीसगढ़ द्वारा बेल्ट एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में लोकप्रिय समाजसेवी इन्द्रजीत सिंह छोटू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर प्रतिभावान कराटे खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को बेल्ट एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान युवाओं के अनुशासन, आत्मविश्वास और समर्पण को उनकी सफलता की महत्वपूर्ण आधारशिला बताया गया।

कार्यक्रम में सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई के पदाधिकारी एवं सदस्य, कराटे प्रशिक्षक तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।