
बांग्लादेश की मामला प्यार अंधा होता है प्यार को सीमाओं में नही बांधा जा सकता है प्यार किसी भी हद तक जा सकता है ये सब कहावते प्रेमी से मिलने बंग्लादेश से भारत पहुंची एक लड़की पर बिल्कुल सटीक बैठती है जो सब नियम कानून तोड़कर और अपनी जान जोखिम में डालकर अपने प्रेमी से मिलने भारत पहुंची है

हालांकि नियम तोड़ने के जुर्म में फिलहाल लड़की को जेल भेज दिया गया है प्यार में पागल लड़की ने जानजोखिम में डाली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 साल की बंगलादेशी लड़की ने भारत मे रहने वाले अपने प्रेमी से मिलने के लिए इतना सबकुछ किया है लड़की पहले तैरकर सुंदरबन पहुंची और फिर खतरनाक जंगल को पार कर अपने प्रेमी के पास पहुंची इसके बाद लड़की ने अपने प्रेमी से कलकत्ता के कालीघाट मंदिर में शादी कर ली अवैध तरीके से भारत मे प्रवेश करने के जुर्म में बीते सोमवार उसे गिरफ्तार कर लिया गया फेसबुक की दोस्ती प्यार में बदली लड़की की पहचान कृष्णा मंडल के रूप में हुई है कृष्णा की भारत के अभिक मंडल से पहले फेसबुक पर मुलाकात की और फिर उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया अभिक से मिलने के लिए बेताब कृष्णा ने पानी में तैरना चुना

क्योंकि उसके पास वैध पासपोर्ट नहीं था पुलिस सूत्रों का दावा है कि कृष्णा ने सबसे पहले सुंदरबन में प्रवेश किया था, जो रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए लोकप्रिय है सूत्रों का दावा है कि कृष्णा को अब बांग्लादेश उच्चायोग को सौंपा जाएगा पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं कृष्णा ने जिस तरह नियमों को तोड़ा ऐसा पहली बार नही हुआ बल्कि इससे पहले भी इस तरह की अनोखी घटनाएं हो चुकी है कुछ माह पहले ही एक बंगलादेशी किशोर अपनी मनपसंद चॉकलेट खाने के लिए तैरकर भारत आ गया था इमाम हुसैन नामक किशोर को गिरफ्तार कर 15 दिन की जेल भेज दिया गया था




