राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में शामिल होने गोहरापदर के सैकड़ों भाजपाई पहुंचे

✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला ब्यूरो सैयद बरकत अली की रिपोर्ट

गरियाबंद : जिला अंतर्गत गोहरापदर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के द्वारा आयोजित बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शिरकत की.कार्यकर्ता सम्मेलन में गोहरापदर मंडल से बूथ अध्यक्षो एवं सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए.बीते महीने भाजयुमो के मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम के तर्ज पर भाजपाई इस बार अपने मुखिया को सुनने के लिए बसों एवं चार पहिया वाहनों के माध्यम से राजधानी रायपुर पहुंचे. कार्यक्रम के वक्त भाजपाइयों में खासा उत्साह देखने को मिला क्योंकि जेपी नड्डा अपने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद के लिए जाने जाते हैं और कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर काफी उत्साह था।

भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने कहा कि बीते एक पखवाड़े से हर बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर चर्चा करते रहे और उसका परिणाम काफी सार्थक रहा.आज के कार्यक्रम में से 100 से ज्यादा संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हमारे मुखिया को सुनने के लिए सुनने के लिए शामिल हुए हैं. इस कार्यकर्ता सम्मेलन में दिखे कार्यकर्ताओं के उत्साह से लगता है कि आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जी जान से मेहनत करके छत्तीसगढ़ प्रदेश कि विकास विरोधी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकेंगे एवं छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुनः स्थापित करेंगे।

कार्यक्रम में जाने वाले प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक डमरूधर पुजारी, पुर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी,अजजा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन मांझी,हलमन ध्रुवा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष डाँ. योगीराज माखन कश्यप, मंडल अध्यक्ष गुरूनारायण तिवारी,महामंत्री व्दय तानसिंह मांझी,मोहित यादव, कोषाध्यक्ष सोभित ध्रुवा,संजय दुबे,देवानंद पाथर,लक्ष्मण नागेश,बेनुराम नागेश,प्रेमसिंह यादव,शिवराज यादव,रघुनाथ यादव,मकरध्वज साहू,सबरसिंह नागेश,डोमारसिंह कश्यप,माणिकचंद साहू,रुपाधर ध्रुवा,उमरिया नागेश,चंपालाल ध्रुव,प्रहलाद जगत,मोहनलाल नागेश,गांड़ाराम यादव,प्रकाश कश्यप,ओमप्रकाश नागेश,गणेश नागेश,महेन्द्र नागेश,विजय मांझी,रुपसिंह मरकाम,दीपक सागर,गुनसागर खरसैल,पुनीतराम साहू, चकितराम साहू,भारत साहू,होली नागेश,दानीराम नायक,गगन कश्यप,रुपेश्वर जगत,सुशील मांझी,पुरन कोमर्रा,सुरेश यादव शामिल हुये।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।