छत्तीसगढ़ के इस क्षेत्र में हुआ जबरदस्त बर्फबारी, बर्फबारी का आनंद ले रहे लोग.. देखिए वीडियो

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाटापारा क्षेत्र में जबरदस्त बर्फबारी की खबर सामने आयी है। बर्फबारी का वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दे कि, यह वीडियो किसान के खेत का है। बर्फबारी से किसानों की फसल पूरी तरह से बरबाद हो गई।

यह वीडियो देखकर लोग मानने को तैयार नहीं है कि, ये वीडियो कश्मीर का है या भाटापारा का। वहीं बताया जा रहा है कि, यह वीडियो आज रविवार की शाम 5 बजे का है। किसान बहादुर यदु ने बताया कि, मेरा खेत नादघाट से लगभग 8 किलोमीटर है।

उन्होंने कहा कि, अपने खेत में हुई बर्फबारी का वीडियो बनाया है। लेकिन, मेरी पीड़ा यह है कि मेरे खेत में लहलहाती टमाटर की फसल अब पूरी तरह से बरबाद हो गई है। वहीं रायपुर के भाटापारावासी इस बर्फबारी का बहुत आनंद ले रहे है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।