जांजगीर-चांपा के गुरुदेव ने KBC में जीते 6.40 लाख रूपए, देखे वीडियो 

रायपुर : जांजगीर-चांपा निवासी गुरुदेव बरेठ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की हॉट सीट पर बैठे है। गुरुदेव ने महानायक अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देते हुए 6 लाख 40 हजार रुपए की धनराशि जीती है। गुरुदेव बरेठ जांजगीर-चांपा जिले के आरस्मेटा गोपाल नगर स्थित न्यूवोको प्लांट द्वारा संचालित स्कूल में गणित के शिक्षक हैं।

कौन बनेगा करोड़पति‘ के प्ले अलॉन्ग के एपिसोड में वे दिखाई दिए है। बता दे की कल इस एपिसोड का प्रसारण टेलीविजन पर हुआ था। गुरुदेव बरेठ ने 9 सवालों का जवाब आसानी से दिया। उन्होंने दसवें प्रश्न पर लाइफ लाइन ऑडियंस पोल लिया। इसके बाद 11वें सवाल का जवाब भी उन्होंने आसानी से दे दिया, लेकिन 12 लाख 50 हजार रुपए के लिए पूछे गए सवाल में वे उलझ गए।

गुरुदेव बरेठ ने सवाल का जवाब पाने के लिए बची हुई दो लाइफ लाइन का भी इस्तेमाल किया, पर दुविधा की वजह से उन्हें गेम छोड़ना पड़ा। गुरुदेव बरेठ ने 11 सवालों का सही जवाब देकर 6 लाख 40 हजार रुपए जीती है ।

गुरुदेव बरेठ ने अमिताभ बच्चन के सवाल पर जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा इसमें बस एक बार इन्वेस्टमेंट करना पड़ता है, इसके बाद आप कभी गणित को नहीं भूल पाते। आप सालों पहले पढ़े गए अन्य विषयों की बात की जाए तो आसानी से सब भूल सकते हैं, परन्तु गणित को नहीं।

गुरुदेव ने एपिसोड के दौरान छत्तीसगढ़ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं। गुरुदेव बरेठ ने कहा कि लोगों के मन में धारणा है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद है और वहां काफी अशांति है, लेकिन इसके उलट वो बिल्कुल शांत प्रदेश है, जहां की पहचान कोयला, एल्यूमिनियम, बिजली है। इन सबका उत्पादन छत्तीसगढ़ में ही होता है।

देखे वीडियो 

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।