सांकरा स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में 100% परिणाम

* सांकरा के छात्रों का दमदार प्रदर्शन, टॉपर्स ने बढ़ाया स्कूल का मान, 12वीं में शत-प्रतिशत रिजल्ट, 10वीं में भी चमके विद्यार्थी, सरपंच रवि सिंगौर ने दी बधाई…

सांकरा :  शासकीय उच्च माध्यमिक शाला सांकरा ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कक्षा 12वीं में 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। इस उपलब्धि पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम सरपंच रवि सिंगौर ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 12वीं में कुल 50 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें सभी 50 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें 42 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 8 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की।

कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम भी सराहनीय रहे। इस कक्षा में 50 विद्यार्थी दर्ज थे, जिनमें से 48 परीक्षा में शामिल हुए और सभी 48 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे, जबकि 2 छात्र अनुपस्थित रहे। परिणामस्वरूप 35 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 12 ने द्वितीय श्रेणी और 1 ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की।

मेधावी विद्यार्थियों की सूची में कक्षा 10वीं में फाल्गुनी तुरकाने (पिता अरविंद तुरकाने) एवं यामिनी पटेल (पिता रोहित पटेल) ने 92.1 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर टोमीन सिंगौर (पिता राजेश सिंगौर) ने 90.1 प्रतिशत तथा तृतीय स्थान पर रेशमी साहू (पिता मनसुख साहू) ने 89.3 प्रतिशत अंक हासिल किए।

वहीं कक्षा 12वीं में मुस्कान महिलांगे (पिता दिलेश्वर महिलांगे) ने 87.6 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। तृप्ति (पिता यशपाल) ने 86.4 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं रेशमा यादव (पिता परमानंद यादव) ने 84.4 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।