पाटन में नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश ‘निक्की’ भाले के जन्मदिन पर भव्य होली मिलन समारोह

* कल 9 मार्च को डॉ. खूबचंद बघेल भवन में जन्मदिन व होली मिलन समारोह…
* नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश भाले के जन्मदिन पर स्वदेशी संदेश के साथ होली उत्सव…
* पाटन में होली मिलन कार्यक्रम, नगरवासियों को किया गया आमंत्रित…

पाटन: नगर पंचायत पाटन के युवा अध्यक्ष श्री योगेश ‘निक्की’ भाले के जन्मदिन के अवसर पर 9 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा साथ ही कार्यक्रम में स्वदेशी अपनाने का संदेश देते हुए प्राकृतिक गुलाल के साथ होली उत्सव मनाया जाएगा।

आयोजन सोमवार, 9 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक डॉ. खूबचंद बघेल भवन, अटारी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है।

आयोजकों के अनुसार समारोह के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और पर्यावरण के अनुकूल प्राकृतिक गुलाल के उपयोग का संदेश दिया जाएगा। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष के जन्मदिन को सामूहिक रूप से होली मिलन के रूप में मनाते हुए आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा दिया जाएगा। इस आयोजन में नगर पंचायत पाटन के भाजपा नगर पदाधिकारी, पार्षदगण तथा नगरवासी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।