फेल धान बीज का समर्थन मूल्य पर किया जाएगा उपार्जन
दुर्ग 25 मई 2022/खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के प्रक्रिया केंद्र में फेल धान मूल्य के समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए 31 मई 2022 की तिथि शासन द्वारा निर्धारण की गई है।
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु पंजीकृत कृषक को अधिकतम 15 क्विंटल प्रति एकड़ धान विक्रय करने की पात्रता निर्धारित की गई है। कृषक द्वारा फेल धान बीज विक्रय की पात्रता उसके द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय की पात्रता की सीमा तक होगी। विस्तृत जानकारी हेतु खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता विभाग से संपर्क कर सकते है।





