Breaking News
डॉ. बिजेंद सिन्हा जी का संपादकीय लेख “नफरत मिटाने से आएगी शान्ति”।
Cg24News-R:- वर्तमान में अशान्त हिंसात्मक आतंक स्वार्थ भरे परिवेश में गांधी जी के सत्य अहिंसा प्रेम शान्ति एकता सद्भाव सादगी के विचार प्रासंगिक हैं। गांधी जी सिर्फ देश की स्वतंत्रता ही नहीं बल्कि भारत सहित सम्पूर्ण विश्व में स्वतंत्रता समानता बन्धुत्व सत्य अहिंसा सत्याग्रह एवं मानव मूल्यों पर आधारित एक ऐसे समाज की स्थापना की जिसमें किसी के साथ के साथ धर्म जाति नस्ल आदि का भेदभाव न हो। अहिंसा के रूप में उन्होंने महान और नैतिक पथ निर्मित किया। वे अहिंसा के आधार से मनुष्य का जीवन, सम्पूर्ण मानव समाज और जगत की व्यवस्था के लक्ष्य की कल्पना की। गांधी जी की अहिंसा वीरता दृढता तथा धैर्य पर आधारित है जो अत्याचार व अनाचार को जगत की सारी शस्त्र शक्ति और द्वेष तथा दम्भ से युक्त व्यवस्था की सारी दमनात्मक प्रवृति को चुनौती देती है। उनका गहरा दृष्टिकोण था कि पशुता पर देवत्व की विजय तब होगी जब नैतिक और शुभ की भावना से अनैतिक और दानव भाव की पराजय हो। उनकी अहिंसा नैतिकता पर आधारित है। गांधी जी अहिंसक क्रान्ति, हिंसाहीन संघर्ष, सत्य और अहिंसा का सहारा लेकर दमनकारी अन्ग्रेजी राज्य को चुनौती दिया। उनका यह व्यक्तितव वर्तमान के युवा वर्ग के लिए प्रेरणीय है। वह नैतिक साहस के



