Breaking News
डॉ. बिजेन्द सिन्हा जी का संपादकीय लेख “साम्प्रदायिक सद्भाव की रक्षा करना हम सबका दायित्व”
Cg24News-R :- हमारा देश कई क्षेत्रों में विकास कर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हुआ है। लेकिन वर्तमान समय में कई क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। साम्प्रदायिक सद्भाव में आई कमी आदि चुनौतियां हमारी प्रगति की राह में बाधक है। इन भौतिक विकास के उपभोग के लिए शांतिपूर्ण माहौल भी होना चाहिए। वर्ग जाति धर्म सम्प्रदाय के आधार पर के आधार पर बंटता जा रहा समाज वर्तमान समय की मुख्य समस्याएं हैं। देश की सुरक्षा समृद्धि और आपसी सद्भाव से ही हमारा भविष्य आधारित है।



