पुरई में हुआ जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

दुर्ग 13 नवंबर 2022:  जिला सह. केंद्रीय बैंक मर्या. दुर्ग के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र साहू आज जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ ओलम्पियाड 2022 अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरई में जनपद स्तरीय खेल का आयोजन 11 नवंबर से 13 नवंबर 2022 तक किया गया।राजेन्द्र साहू ने कहा कि हमर राज्य कला एवं संस्कृति में अपनी अलग ही पहचान बनाने में सफल रहा है। इसे निरंतर बनाये रखने और संस्कृति को बढ़ावा देने में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार का अहम योगदान है। जिन्होंने छत्तीसगढ़ ओलम्पियाड का शुभारंभ कर बड़ी पहल की। इससे राज्य की संस्कृति को बढ़ावा और पहचान मिलने के साथ ही संरक्षण का काम किया जा रहा है।
गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए।

कार्यक्रम में  गृह मंत्री ने शासन के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं  के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने 01 नवंबर से हुए धान खरीदी का जिक्र किया। जिसकी राशि भी धान के विक्रय के पश्चात किसानों के खाते में जल्द ही राशि जमा होने की बात कही। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती योगिता चंद्राकर एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।