SDM ने ओडिशा का 708 बोरा धान व 5 लाख का धान किया जब्त

गरियाबंद : फसल खेत में खड़ी है पर ओड़िसा का धान घरों में डंप करा चुके है किसान एसडीम ने अब तक 3 गांव में छापेमारी कर 708 बोरा धान जप्त किया हैं हर साल की भांति इस साल भी समर्थन मूल्य में ओड़िसा का धान खपाने की तैयारी कर चुके है,बिचौलियों से मिलकर ऐसे किसान कर रहे जिनका उत्पादन कम होता है या फिर रकबे में दूसरी फसल लगाकर धान का पंजीयन कराने में कामयाब हो जाते हैं एक माह पहले से धान खरीदी शुरू हो रही है।

ऐसे में इलाके में ज्यादातर फसल अब तक कटा नही है आज से सीमावर्ती इलाके के 28 रास्तों पर चेक पोस्ट शुरू हो जाएगा यंहा पर ओड़िसा से आने वाले धान को रोकने का काम किया जाएगा इसी प्रतिबंध के डर से ओड़िसा से पहले से धान लाकर घरों में डंप कर दिया गया है। पर एसड़ीएम अर्पिता पाठक की छापेमारी शैली में चल रही कार्यवाही से लगता है बोगस बिक्री करने वाले अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सकेंगे।पिछले 4 दिनों से लगातार कार्यवाही चल रही है।

पहले दिन सुपेबेडा में 4 किसान के घर से 243 बोरा के अलावा सीमा पार करते पिकअप में लदे 65 बोरा धान जप्त किया गया।एसडीएम की कार्यवाही 30 व 31 को भी जारी रही।इन दो दिनों में दहिगांव से एक घर मे ही 330 बोरा व खम्हार गुडा से 70 बोरा धान जप्त किया गया है।एसडीएम पाठक ने बताया कि कार्यवाही से पहले पटवारी भौतिक सत्यापन कर रहे ,जिनके खेत मे फसल नही काटे गए है पर घरों में धान मिल रहे, वैसे धान को जप्त किया जा रहा है।कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।सीमावर्ती इलाके के कई गांव से सूचना मिली है उसकी तस्दीक कर रहे है।

पुष्टि होते ही कार्यवाही होगी ओड़िसा में भारी उत्पादन वाले सीमा से लगा है हमारा इलाका- ओड़िसा के कालाहांडी नवरंगपुर व नुवापडा जिले के सीमा से देवभोग व अमलीपदर तहसील लगा हुआ है।सीमा को जोड़ने वाले 40 से भी छोटे बड़े रास्ते हैं।ओड़िसा के इन जिलों में धान को दोहरी फसल लिया जाता है।वँहा की धान खरीदी प्रणाली भी जटिल है।1800 रुपये प्रति क्वीन्टल की दर पर मिलर्स को बेचा जाता है ।

मूल्य में कटौती व भुगतान प्रक्रिया भी सरल नहीं है।ऐसे में किसान छतीसगड़ के बिचौलियों को 1500 रुपये क्वींटल में बेच देते हैं ।इस बार छतीसगढ़ सरकार 2800 रुप क्वी में धान खरीदी ले रही है ऐसे में बिचौलिए ऊंचे दाम पर खपा रहे हैं। यंहा किसानो को फिलहाल 1800 रुपये क्वीन्टल तक दे रहे है। 3 साल में पिकअप वाहन की संख्या 3 गुना बढ़ गया-सीमावर्ती हमारे तहसिल में 3 साल पहले तक 70 से 80 पिकअप वाहन था,पर अब बढ़ कर 250 से ज्यादा हो गया।इनमें से 68 नए पिकअप है जो पिछले 2 वर्षो में फाइनेंस हुए जबकि ज्यादातर पिकअप ओड़िसा पासिंग नम्बर के सेकेंड हैंड खरीदी किये गए हैं।पिछले 15 दिनों में इलाके के 30 गांव में 10 हजार बोरा धान रात के अंधेरे व पहट में डंप किये जा चुके है।प्रसाशन की इस कार्यवाही के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।