बहू को किया प्रताड़ित, फिर थाने में जाकर पति, सास, ससुर और ननंद पर किया केस दर्ज

बैकुंठपुर : शादी के 7 महीने के बाद पत्नी को कम दहेज लाने की बात कहकर ससुराल वाले करने लगे प्रताड़ित। जिसे लेकर बहू की शिकायत पर थाना में पति, सास, ससुर सहित ननंद के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। जिससे पहले कई बार महिला परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के लिए दोनों पक्षों को भेज गया था।

महिला परामर्श केंद्र के प्रतिवेदन के आधार पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना पाया और पत्नी को प्रताड़ित करने वाले पति नदीमुद्दीन, सास शाहिना अंजुम, ससुर मनीरूद्दीन के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि सुभाष नगर के निवासी पीड़ित रजिया परवीन पुत्री मो. मनजूर की शादी 13 मई 2022 को स्टाफ कॉलोनी चरचा कालरी निवासी नदीमुद्दीन पिता मनीरूद्दीन के साथ के साथ हुई थी। दहेज को लेकर पति और ससुराल पक्ष परेशान करने लगे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।