महंगाई और गैस संकट के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, किया कलेक्टर कार्यालय का घेराव

* रायपुर के अम्बेडकर चौक में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, किया कलेक्टर कार्यालय का घेराव…
* महंगाई की दोहरी मार के विरोध में जनता के हित में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दी प्रशासन को चेतावनी…

रायपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में गुरुवार को महंगाई, गैस सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। अंबेडकर चौक में आयोजित इस जंगी प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कमी को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद रैली के रूप में कांग्रेसी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और घेराव कर प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा।

जनता पर महंगाई की दोहरी मार और गैस सिलेंडर संकट को लेकर राजधानी रायपुर में कांग्रेस की जंगी प्रदर्शन

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि आम जनता महंगाई की दोहरी मार झेल रही है, वहीं गैस सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी से स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

उन्होंने प्रशासन से तत्काल व्यवस्था सुधारने और आम लोगों को राहत देने की मांग की। इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिसमें प्रमुख रूप से श्रीकुमार शंकर मेनन, प्रमोद दुबे, पंकज शर्मा, कन्हैया अग्रवाल, आकाश शर्मा, अर्जुमन एजाज़ ढेबर, विजय टंडन, हिरेंद्र देवांगन, विनोद सिंह ठाकुर, मिलिंद गौतम, कमल धृतलहरे, देवेंद्र यादव, जय प्रकाश साहू, सत्यनारायण नायक, मुन्ना मिश्रा, राज देवांगन, डोमेंद्र दीप, मनोज सोनकर , रवि शर्मा, ब्रह्मा सोनकर, ओम श्रीवास, राजू नायक, सुरेश धीवर, जित्तू वर्मा, सतीश साहू, सुरेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और आंदोलन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।