छेरछेरा पुन्नी पर मुख्यमंत्री के OSD ने विकास कार्य का किया लोकार्पण एवं भूमि पूजन

रानीतराई :  छेरछेरा पुन्नी के पावन पर्व पर आज पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत चुलगहन में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन कर ग्रामीणों को दी बड़ी सौगात।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, जिला पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष अशोक साहू, जनपद पंचायत पाटन सभापति रमन टिकरिहा, जामगांव आर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, चर्मकार बोर्ड अध्यक्ष तरुण बिजौरा, महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी रूपेंद्र शुक्ला, सेक्टर प्रभारी भोज रघुवंशी शामिल हुए।

इस अवसर पर सरपंच ग्राम पंचायत चुलगहन नीरा पुलस्त्य साहू, ग्राम पंचायत सचिव सियाराम तारक, समस्त पंचगण, रोजगार सहायक नारायण सिंह यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर देव साहू, राजीव युवा मितान क्लब के समस्त पदाधिकारी व सदस्य सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

छेरछेरा पुन्नी पर मुख्यमंत्री के OSD ने विकास कार्य का किया लोकार्पण एवं भूमि पूजन

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से साहू समाज के शेड निर्माण का भूमिपूजन, वार्ड क्रमांक 08 में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, यादव पारा सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन, राजपूत पारा सामुदायिक भवन निर्माण का लोकार्पण, ग्राम खपरी में सामुदायिक शौचालय निर्माण का कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

आज प्रदेश सरकार के द्वारा साल के पहले त्योहार में दिए इस उपहार के लिए ग्राम पंचायत सरपंच नीरा पुलस्त्य साहू सहित समस्त ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।