छत्तीसगढ़ सरकार के योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु तुंहर सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम के तहत मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष माननीय एम आर निषाद जी के नेतृत्व में बोर्ड सदस्य दिनेश फुटान जी देव कुमार निषाद जी आर् एन आदित्य जी द्वारा तीन जिलो का दौरा किया गया प्रथम दिवस बालोद जिला के निषाद समाज के सामुदायिक भवन में रखा गया है।
जहां पर मछुआरों ने अपनी समस्याओं को को माननीय अध्यक्ष महोदय के समक्ष रखा गया बारी-बारी से सभी मछुआरा का समस्या अध्यक्ष महोदय के द्वारा सहायक संचालक मछली पालन एवं सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के समक्ष निराकरण हेतु प्रयास किया गया इस संबंध में सहायक संचालक मछली पालन विभाग के अधिकारी श्री बंजारे जी 1 सप्ताह पूर्व जानकारी होने के पश्चात भी अवकाश में चला गया एवं मछुआरों के द्वारा मछली पालन विभाग की लापरवाही एवं जिला अधिकारी बंजारे की शिकायत किया गया इस संबंध में महोदय के द्वारा उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर सभी जनपद पंचायत अधिकारों को कि मछुआरों की हित में कार्य करें अन्यथा शासन स्तर पर कार्रवाई की जाएगा।
इसी क्रम में दूसरा दिवस धमतरी जिला का दौरा के दौरान मछुआरों को बैठक आहूत की गई बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष धमतरी में सहायक संचालक मछली पालन के द्वारा किया गया इस बैठक में भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सभी जनपद के कार्यपालन अधिकारी अनुपस्थित रहे पूरे जिले में 147 समिति होने के बावजूद केवल 13 समितियों के सदस्य की उपस्थिति हो पाई जिसका धमतरी के सहायक संचालक मछली पालन विभाग के अधिकारी श्रीमती वीणा गढ़पाले की लापरवाही इसके लिए अधिकारी को फटकार लगाया गया भविष्य में इस प्रकार की कार्यशैली को बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
आवेदन प्राप्त हुए निराकरण करने हेतु संचालक मछली पालन को निर्देशित किया गया अनुसूचित जनजाति को तालाब खनन हेतु 60% अनुदान मिलना चाहिए उसको 40% अनुदान स्वीकृत किया गया है इसे जांच कर तुरंत निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।
तृतीय दिवस की दौरा माननीय अध्यक्ष महोदय के द्वारा महासमुंद के जिला पंचायत सभाकक्ष में आहूत की गई इस बैठक में भी सहायक संचालक मछली पालन के अधिकारियों के द्वारा सभी सहकारी समितियों को सूचना दी गई थी बैठक में सभी सहकारी समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव आज की तिथि सभा कक्ष में सभी विकासखंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी उपस्थित बैठक में मछुआरों के द्वारा बहुत आवेदनों की एवं समस्या बताई गई सभी समस्याओं को एकत्रित कर अध्यक्ष महोदय के द्वारा बारी-बारी से सभी आवेदनों का परीक्षण कर सहायक संचालक को निर्देशित कर आवेदनों का संपूर्ण निराकरण करने का निर्देश दिया गया ।
जनपद के कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया गया की मछुआरों को पंचायत स्तर पर जो समस्या आ रही है मत्स्य निरीक्षक के साथ मिलकर समस्या का समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया।
इन कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष माननीय श्री एम आर निषाद जी, सदस्य श्री दिनेश फुटान जी ,सदस्य श्री देव कुमार निषाद जी, सदस्य आरएन आदित्य जी एवं मछुआ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गण श्री कुशल मटियारा जी, श्री सेवक राम तारक जी, श्री ढेलु राम निषाद जी भुनेश्वर निषाद जी एवं मछुआ महासंघ के पदाधिकारी गण, मछुआ कांग्रेस के सदस्य गण भी उपस्थित हुए।





