छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने कर दी राजनीति छोड़ने बात, आखिर क्यों ?

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में आदिवासी आरक्षण का मुद्दा अभी गरमाया हुआ है। इस मामले में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान सामने आ रहा है। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आदिवासियों को आरक्षण का लाभ नहीं दिला पाया तो अपने आपको राजनीति से अलग कर लूंगा। यही नहीं उन्होंने कहा कि आदिवासियों के लिए राष्ट्रपति, राज्यपाल और सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।

अगर उस समय तक सफलता नहीं मिली तो अपने आपको राजनीति से अलग कर लूंगा। अपने सामने सरकार के खिलाफ नारेबाजी को लेकर कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने कहा की वे लोग नारेबाजी नहीं कर रहे थे सुना रहे थे। आदिवासियों का अधिकार है। वो मुझे नहीं बोलेंगे तो पाकिस्तान जाकर तो नहीं बोलेंगे। उन लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है, उनमें बीजेपी का सरपंच भी था। बीजेपी के लोग तो ऐसे ही करते हैं, फुट करो और राज करो।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।