मजदूर दिवस पर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने किया मजदूरों के साथ भोजन

* कैबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने मजदूरों के साथ पंगत में बैठकर किया भोजन, दिखी आत्मीयता…

दुर्ग : 01 मई 2026/ अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर दुर्ग स्थित सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव मजदूरों के साथ पंगत में बैठकर भोजन करते नजर आए।

“सुशासन तिहार 2026” बनेगा जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम – मोनिका देवांगन


इस दौरान मजदूरों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। मंत्री श्री यादव के इस कदम को मजदूरों ने अपनत्व का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए, जिन्होंने मंत्री के साथ बैठकर भोजन किया और इस पल को ऐतिहासिक बताया।

“हमर अध्यक्ष हमर द्वार” वार्ड-वार पहुंच रहे अध्यक्ष योगेश भाले, 47 में से 13 आवेदनों का मौके पर निराकरण


पंगत में बैठकर उन्होंने मजदूरों से बात-चीत करते हुए भोजन किया और उनके घर परिवार का हॉल चाल जाना। चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मजदूर समाज और राष्ट्र निर्माण की रीढ़ हैं। उनका परिश्रम और समर्पण ही देश की प्रगति का आधार है। उन्होंने सभी श्रमिकों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।