* “सुशासन तिहार- 2026” का शुभारंभ, 1 मई से 10 जून 2026 तक संचालित होगा जनता के समस्याओं का समाधान…
* 22 पंचायत के नागरिक भी शामिल होकर प्राप्त कर सकेंगे अपनी समस्याओं का समाधान …
* सुशासन तिहार 2026 बनेगा जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम – मोनिका देवांगन…
धमतरी: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु “सुशासन तिहार – 2026” का शुभारंभ 1 मई से किया जा रहा है, जो आगामी 10 जून 2026 तक संचालित रहेगा।
इसी क्रम में 04 मई 2026 को ग्राम पंचायत भोयना, जनपद पंचायत धमतरी, जिला धमतरी में जन समस्या निवारण एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
धमतरी के बेटी कुसुमलता विपरे के कमाल, 12वीं म 97.40% ले प्रदेश म पाँचवां स्थान
इस शिविर में ग्राम पंचायत भोयना सहित तुमराबहार,कशावाही, रुद्री,बेंद्रानवागांव, गंगरेल, बरारी, मुड़पार, अछोटा, मथुराडीह,जंवरगांव ,अरौद, लीलर ,भंवरमरा ,भटगांव, सोरम, श्यामतराई ,पोटियाडीह, मुजगहन, लोहरसीं, रत्नाबांधा कुल 22 पंचायत के नागरिक भी शामिल होकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।
इस अवसर पर भाजपा मंडल गंगरेल की अध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील करते हुए कहा कि यह “सुशासन तिहार” आम जनता के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें शासन आपकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए आपके द्वार तक पहुंच रहा है।




