बिहार पुलिस ने AK 47 से फायरिंग करने वाला आरोपी को जामुल से गिरफ्तार

भिलाई : बिहार के सिवान जिले में राजनीतिक काफिले पर AK-47 से फायरिंग करने के आरोपी को बिहार पुलिस ने जामुल के ग्राम ढौर से पकड़ लिया गया है। आरोपी आफताब मियां उर्फ आफताब आलम बीते 15 दिनों से जामुल के ग्राम ढौर पर रह रहा था। आफताब मियां, सिवान के बाहुबली सांसद रहे चुके है शहाबुद्दीन का सहयोगी बताया जा रहा है।

बता दे की राजनीतिक काफिले पर हमले के बाद सिवान पुलिस ने आफताब मियां पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित भी किया गया था। आज की सुबह बिहार पुलिस और एसटीएफ ने जामुल पुलिस के सहयोग से आफताब आलम को ग्राम ढौर से गिरफ्तार किया गया है। आफताब आलम के रिश्तेदारों ने कार्रवाई को द्वेष और षडयंत्र बताते हुए आफताब आलम के जान को खतरा बताया है।

इसकी जानकारी मिलने पर बिहार पुलिस और बिहार एसटीएफ की टीम आज रविवार को जामुल पहुंच गई। जामुल थाना पुलिस की मदद से बिहार पुलिस ने ग्राम ढौर में आफताब के रिश्तेदारों के घर पर छापेमार कार्रवाई की और आफताब आलम को गिरफ्तार किया ।

बता दे की सिवान जिला के ग्राम चांप पश्चिम टोला पंचरुक्खी का रहने वाला आफताब मियां उर्फ आफताब आलम पर पंचरुक्खी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे और रईस खान के काफिले पर एके-47 से फायरिंग करने का आरोप है। उक्त फायरिंग में एक व्यक्ति की जान गई थी। उक्त घटना के बाद से आफताब आलम फरार हो चूका था। और वो 15 दिनों से जामुल के ग्राम ढौर में अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहा था।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।