* ग्राम पंचायत बम्हनी में लोधी समाज सामुदायिक भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न…
* लोधी समाज को मिला नया आधार, भूमिपूजन समारोह में पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा,उमड़ी भीड़…
* 20 लाख की स्वीकृति से लोधी समाज में उत्साह, बड़े भवन के लिए 30 लाख की मांग पर दिया आश्वासन…
कवर्धा (कबीरधाम), जनपद पंचायत कवर्धा अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनी में लोधी समाज के सामुदायिक भवन का भूमि पूजन एवं महतारी सदन का लोकार्पण कार्यक्रम 19 फ़रवरी 2026 दिन गुरुवार सुबह 10 बजे गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लोधी समाज छत्तीसगढ़ के युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिंगौर ने की। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत कबीरधाम की अध्यक्ष ईश्वरी साहू, लोधी समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री जीवन कौशिक, जनपद पंचायत कवर्धा की अध्यक्ष सुषमा गनपत बघेल, जिला लोधी समाज के अध्यक्ष संतोष कौशिक सहित समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सामुदायिक भवन सामाजिक एकजुटता, शिक्षा, बैठक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। उन्होंने लोधी समाज को भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की, जिसे समाज के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिंगौर ने उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह भवन समाज के विकास और संगठन को नई दिशा देगा। उन्होंने भवन निर्माण को और विस्तृत स्वरूप देने के लिए अतिरिक्त 30 लाख रुपये की मांग भी रखी। जिस पर उप मुख्यमंत्री ने लोधी समाज को आश्वासन देते हुए कहा कि वे समाज में विकास और निर्माण कार्यों के लिए को किसी प्रकार से पैसों की कमी नहीं होने देंगे।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, शिक्षा प्रसार और समाज उत्थान पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सामुदायिक भवन समाज की भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्थल सिद्ध होगा। वही ग्राम पंचायत बम्हनी में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर समाज एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया।
इस अवसर पर लोधी समाज के पदाधिकारीयों में श्री पीलाराम कौशिक राष्ट्रीय संगठन मंत्री, जयप्रकाश कौशिक प्रदेश उपाध्यक्ष, अधीन जंघेल प्रदेश उपाध्यक्ष, रामफल कौशिक प्रदेश उपाध्यक्ष, आजूराम कौशिक प्रदेश प्रचार सचिव, श्रवण कौशिक प्रदेश प्रचार सचिव, संतोष कौशिक जिला अध्यक्ष लोधी समाज कबीरधाम, संजू कौशिक जिला महामंत्री लोधी समाज, मनहरण कौशिक (पूर्व पालिका अध्यक्ष कबीरधाम), राजेश कौशिक, ओम जंघेल रायपुर, संगठन मंत्री राजेश कौशिक, जिला कोषाध्यक्ष अवध कौशिक सर्किल अध्यक्ष अजित कौशिक सर्किल अध्यक्ष कृष्णाराम जंघेल सर्किल अध्यक्ष रूपेश कौशिक, युवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र कौशिक, यशवंत कौशिक, राजू सिंगौर, धीरज कौशिक, तुकेश कौशिक सहित भारी संख्या में महिला, पुरूष सामाजिकजन उपस्थित रहे।




