पतोरा में 21 से 28 दिसंबर तक भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह एवं ‘चंदैनी-गोंदा’ का आयोजन

संतोष देवांगन/दुर्ग-उतई :  सार्वजनिक श्री हनुमान मंदिर वार्षिक उत्सव एवं श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन बजरंग चौक पतोरा (उतई) जिला दुर्ग में दिनांक 21 दिसंबर से 28 दिसंबर 2022 तक सात दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन सार्वजनिक श्री हनुमान मंदिर समिति के द्वारा वार्षिकोत्सव के शुभअवसर पर किया जा रहा है।
श्री अश्वनी साहू ने बताया की यहां ”पंडित श्री तोरण महाराज जी शर्मा” (कुरना-कांकेर) वाले के मधुर स्वर में भागवत कथा का प्रवचन प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा उन्होंने बताया की प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सार्वजनिक श्री हनुमान मंदिर समिति के द्वारा वार्षिकोत्सव के शुभअवसर पर श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन  कार्यक्रम में 27 दिसंबर मंगलवार को 11:00 बजे कलश यात्रा तत्पश्चात पूजा अर्चना एवं शाम 4:00 बजे से (महाभोग भंडारा) व शाम 6:00 बजे से छत्तीसगढ़ी लोककला मंच द्वारा ‘चंदैनी गोंदा’ का कार्यक्रम रखा गया है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री भूपेश बघेल जी (मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन),  प्रमुख अतिथि माननीय श्री ताम्रध्वज साहू (गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन) व कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री रविंद्र चौबे जी (कृषि मंत्री छत्तीसगढ़ शासन) एवं विशिष्ट अतिथि अरुण वोरा विधायक दुर्ग, श्री प्रदीप चौबे विधायक साजा ,श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर पूर्व विधायक दुर्ग ग्रामीण, श्री चैतन्य बघेल जी (सुपुत्र मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी), एवं श्री अश्वनी साहू जी (अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग) संयोजक सार्वजनिक श्री हनुमान मंदिर समिति पतोरा, श्री राकेश ठाकुर डायरेक्टर- अपेक्स बैंक, श्री शंकर बघेल सदस्य- बीज विकास निगम, श्री हेमंत देवांगन जी सदस्य- खादी ग्रामोद्योग, श्री देवकुमार निषाद सदस्य- मछुवा कल्याण बोर्ड, श्री पवन पटेल सदस्य- शाकम्भरी बोर्ड, श्री दिनेश टण्डन सदस्य- अजा प्राधिकरण, श्री महेन्द्र वर्मा अध्यक्ष- ब्लाक कांग्रेस कमेटी पाटन, श्री राजेश ठाकुर अध्यक्ष- ब्लाक कांग्रेस जामगांव आर, श्री भूपेन्द्र कश्यप  अध्यक्ष- नगर पंचायत पाटन, श्री जवाहर वर्मा पूर्व अध्यक्ष-जिला सहकारी बैंक दुर्ग, श्री मोरध्वज (मोनू) साहू सदस्य-जिला पंचायत दुर्ग,  श्रीमती रामबाई सिन्हा जी अध्यक्ष-ज.पं. पाटन, श्री देवेन्द्र चन्द्रवंशी जी उपाध्यक्ष-ज.पं. पाटन श्री डिकेन्द्र हिरवानी जी अध्यक्ष-नगर पंचायत उतई, श्री रविन्द्र वर्मा उपाध्यक्ष-नगर पंचायत उतई, श्री खिलेश मारकण्डे सदस्य-ज.पं. पाटन, श्री सुरेन्द्र गायकवाड़ अध्यक्ष-सरपंच संघ पाटन, श्रीमती अंजिता साहू जी सरपंच-पतोरा रहेंगे। श्री अश्वनी साहू जी ने बताया कि सभी सम्मानीय अतिथि गण दिनांक 21 से 27 दिसंबर तक दोपहर 2:00 से संध्या 7:00 तक कभी भी अपनी सुविधा अनुसार कार्यक्रम में उपस्थित हो सकेंगे। अत: समस्त भागवत, धर्म प्रेमी कथा का रसपान एवं भंडारा प्रसादी ग्रहण करने जरूर पहुंचे।
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।