भागवताचार्य त्रिभुन महराज ने कहा – सड़कों का जाल बिछाने वाला PM वाजपेयी और गोबर खरीदने वाला पहला CM बघेल है ।

रानीतराई : खारु नदी किनारे बसे ग्राम निपानी में अखिल ब्रम्हाण्ड नायक भगवान श्री कृष्ण जी की असीम कृपा से भागवताचार्य परम श्रद्धेय पंडित श्री त्रिभुवन महाराज मिश्रा जी (बारुला-गरियाबंद) के श्रीमुख से भागवत महापुराण कथा का रसपान कराया गया कथा के अंतिम दिवस महराज जी ने कहा कि गांव में सड़कों जाल बिछाने का श्रेय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को और संचार का जाल बिछाने का श्रेय राजीव गाँधी जी। तथा गौ माँ के गोबर खरीदने का श्रेय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को जाता है।

इसके आलावा महराज जी ने कहा कि सिन्हा समाज को प्रतिवर्ष साहू समाज के समान ग्राम सोरर में समाज के महासम्मेलन का आयोजन करना चाहिए क्योंकि जैसे राजिम में साहू समाज का इष्ट भक्त माता कर्मा विराजमान है वैसे ही ग्राम सोरर में सिन्हा समाज का इष्ट बहादुर कलारिन के पुत्र छछान छाड़ू देव विराजमान है आगे महराज जी ने कहा कि भागवत महापुराण और रामायण में साक्षात परमपिता परमात्मा विराजमान है जो प्राणी मन लगाकर इसके कथा का श्रवण करता है उसके जीवन का उद्घार हो जाता है।

आगे महराज जी ने परीक्षित मोक्ष की कथा सुनाया और गीता पाठ के साथ भागवत कथा समापन किया और अंत में आदरणीय गुरुजी स्व.लाल सिंह सिन्हा जी को जिसकी कृपा से भागवत महापुराण कथा रसपान करने का पुण्य लाभ प्राप्त हुआ उसे श्रद्धा सुमन अर्पित कर महाभन्डारा के माध्यम से भक्तों को महाप्रसादी का रसपान कराया गया कथा का रसपान करने अधिक से अधिक संख्या में सगा संबंधी और आसपास ग्रामीण तथा गांव वाले उपस्थित हुए और महाभन्डारा में महाप्रसादी ग्रहण किये ।

B. R. SAHU CO-EDITOR
B. R. SAHU CO-EDITOR
B.R. SAHU CO EDITOR - "CHHATTISGARH 24 NEWS"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।