पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा पर भड़के भाजपा सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष शर्मा

राजनीतिक मर्यादा का पतन’ : पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा पर भड़के भाजपा सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष शर्मा

140 करोड़ भारतवासियों की भावनाओं का अपमान बताया

बिहार में कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अभद्र टिप्पणी का मामला तूल पकड़ गया है। दरभंगा के सिमरी विठौली से सामने आए वीडियो को लेकर विवाद गहराया है।
भाजपा सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष के. शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा—
“कांग्रेस और राजद के मंच से आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए प्रयुक्त अभद्र भाषा न केवल अत्यंत निंदनीय है, बल्कि यह राजनीतिक मर्यादा का भी पतन है। यह कृत्य सिर्फ प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों की भावनाओं का अपमान है।”
शर्मा ने आगे कहा
“याद रहे, एक साधारण मां ने अपने संघर्ष और संस्कारों से ऐसे पुत्र को गढ़ा जिसने राष्ट्र सेवा को अपना जीवन समर्पित किया। आज वे विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में जन-जन के मन में बसते हैं। बिहार की जनता निश्चित ही इस घृणित राजनीति का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी और भारतीय संस्कृति व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करेगी।”
इस विवाद के बाद बिहार बीजेपी ने संबंधित कांग्रेस नेताओं के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है।
विश्लेषकों का मानना है कि यह मुद्दा आगामी बिहार विधानसभा चुनावों से पहले सियासी माहौल को और गर्म कर सकता है, जहां भाजपा और उसके सहयोगी दल कांग्रेस-राजद गठबंधन पर हमलावर हैं।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।