हमर स्वस्थ लईका कार्यक्रम के तहत बाल संदर्भ शिविर का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 03 नवम्बर 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में अति गंभीर कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार हेतु हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के तहत छुरिया विकासखंड के ग्राम कुमरदा में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में चिन्हांकित एसएएम एवं एमएएम बच्चों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां प्रदान की गई। साथ ही बच्चों के अभिभावकों को पोषण परामर्श दिया गया। जन औषधि केंद्र के माध्यम से दवाइयां उपलब्ध कराई गई। स्वस्थ लइका कार्यक्रम के तहत प्रत्येक 3 माह में शिविर के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जा रही है।

बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं त्वरित सुधार के लिए स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एम्स रायपुर एवं यूनिसेफ रायपुर द्वारा लगातार तकनीकी सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। शिविर में महिला बाल विकास विभाग से पर्यवेक्षक, स्वास्थ्य विभाग से मेडिकल ऑफिसर, एएनएम, फार्मासिस्ट उपस्थित थे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।