रायपुर : छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने 26 सितंबर, शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हो रही भारी बारिश को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसी को ध्यान में रखते हुए 26 सितंबर को राज्य के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को घर पर ही रखें। साथ ही लोगों से सतर्क रहने और बारिश की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने का अनुरोध किया गया है।
छत्तीसगढ़ में हो रही भारी बारिश को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि रखते हुए कल (26 सितंबर) को सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
अभिभावक बच्चों को घर पर ही रखें। सभी से अनुरोध है कि सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 25, 2026
शिक्षक संघ ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित किए जाने के फैसले पर शालेय शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है। शिक्षक संघ ने सरकार के इस निर्णय को बच्चों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील और सराहनीय कदम बताया है। संघ के मुताबिक, खराब मौसम और भारी बारिश के बीच स्कूलों में अवकाश का निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से लोगों से मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और जरूरत न होने पर घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।






