MCB : प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली अशोक सिंह की जिंदगी

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक: प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली अशोक सिंह की जिंदगी
सपनों को मिला अपना घर: प्रधानमंत्री आवास योजना से अशोक सिंह के जीवन में आई नई खुशियां

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली अशोक सिंह की जिंदगीएमसीबी। कभी बारिश में टपकती छत और कच्ची दीवारों के बीच जीवन बिताने वाले ग्राम पंचायत सिंगरौली के वार्ड क्रमांक-3 निवासी अशोक सिंह का जीवन आज पूरी तरह बदल चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले पक्के आवास ने उनके परिवार को न केवल सुरक्षित आश्रय दिया है, बल्कि सम्मान, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद भी दी है।

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभाव जिले में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन तथा जिला प्रशासन की सतत मॉनिटरिंग से पात्र हितग्राहियों तक योजना का लाभ तेजी से पहुंचाया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देशन में जनपद पंचायत भरतपुर द्वारा समय-समय पर शिविर एवं विशेष अभियान आयोजित कर हितग्राहियों को योजना से जोड़ने और निर्माण कार्य समय पर पूर्ण कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि आर्थिक रूप से कमजोर अशोक सिंह, जो वर्षों तक कच्चे मकान में कठिन परिस्थितियों के बीच जीवन व्यतीत करते रहे, आज अपने पक्के और सुरक्षित घर में खुशी के साथ रह रहे हैं। ग्राम पंचायत सिंगरौली की पहल से उन्हें पीएम आवास योजना के अंतर्गत आवास की स्वीकृति मिली।

अशोक सिंह बताते हैं कि पहले बरसात के दिनों में सबसे अधिक परेशानी होती थी। कच्ची दीवारें और टपकती छत के कारण परिवार हमेशा चिंता में रहता था। अब पक्का घर बनने से उनके परिवार को हर मौसम में सुरक्षा, सुविधा और सम्मानजनक जीवन मिला है। उनके बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिला है और परिवार का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

अशोक सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके जीवन की सबसे बड़ी चिंता दूर कर दी है। अब उनके परिवार का अपना सुरक्षित घर है, जिससे उनका जीवन पहले की तुलना में कहीं अधिक सुखद और सम्मानजनक हो गया है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।