दंतेवाड़ा । 01 से 15 सितम्बर तक मनाया जा रहा साक्षरता पखवाड़ा ; 08 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर होंगे विविध आयोजन

01 से 15 सितम्बर तक मनाया जा रहा साक्षरता पखवाड़ा
08 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर होंगे विविध आयोजन

Displaying 01 से 15 सितम्बर तक मनाया जा रहा साक्षरता पखवाड़ा (1).jpgदंतेवाड़ा । कलेक्टर एवं जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार तथा जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एम. भार्गव के मार्गदर्शन में जिले में 01 से 15 सितंबर 2026 तक साक्षरता पखवाड़ा एवं 08 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप सभी के लिए शिक्षा पर केन्द्रित उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, व्यावसायिक कौशल तथा सतत शिक्षा जैसे पांच प्रमुख घटकों पर आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

दंतेवाड़ा । धान खरीदी 2026-27 के लिए एग्रीस्टेक पंजीयन अनिवार्य

जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण, दंतेवाड़ा श्री प्रमोद ठाकुर ने बताया कि साक्षरता पखवाड़े के आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए साक्षरता अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

जिला परियोजना अधिकारी डॉ. रत्नबाला मोहन्ती ने बताया कि 01 सितम्बर को स्कूलों में उल्लास शपथ के साथ पखवाड़े की शुरुआत की गई। 02 सितम्बर को ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्ड स्तर पर 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों की पहचान एवं घर-घर सर्वेक्षण किया जाएगा।

03 सितम्बर को मोबाइल ऐप के माध्यम से पोर्टल पर पंजीयन तथा शिक्षा स्वयंसेवकों के नामांकन के लिए विशेष अभियान चलेगा। 04 सितम्बर को स्कूलों में साक्षरता संगोष्ठी एवं ‘अंगूठे से कलम की ओर’ अभियान आयोजित होगा। 05 सितम्बर को शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन तथा 06 सितम्बर को रैली, नाटक एवं गीतों के माध्यम से साक्षरता के महत्व का संदेश दिया जाएगा। 07 सितम्बर को वाद-विवाद, भाषण, कविता, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

08 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 09 से 15 सितम्बर तक टीएलएम प्रदर्शन, वाचन दिवस, रेडियो जिंगल्स, लघु फिल्मों का प्रदर्शन, डिजिटल साक्षरता, उल्लास मेला, हिन्दी दिवस तथा महिला साक्षरता पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 सितम्बर को साक्षरता पखवाड़े का समापन होगा। इस आयोजन का उद्देश्य जिले में साक्षरता के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना तथा असाक्षर व्यक्तियों को साक्षरता कक्षाओं से जोड़कर शिक्षा की मुख्यधारा में लाना है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।