हर्षौल्लास से मनाया निषाद समाज की महिलाओं ने “सावन महोत्सव”

* निषाद समाज की महिलाओं ने हर्षौल्लास से मनाई “सावन महोत्सव कार्यक्रम…

रायपुर: छत्तीसगढ़ निषाद (केवट) समाज प्रदेश संगठन के महिला प्रकोष्ठ द्वारा पहला बैठक एवं भव्य “सावन मिलन समारोह” संतोषी निषाद की अध्यक्षता में निषाद समाज प्रदेश संगठन का सावन उत्सव कार्यक्रम श्री राम जानकी मंदिर निषाद भवन महादेवघाट रायपुरा रायपुर में सम्पन्न हुआ ।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री कैवर्त एवं प्रदेश सचिव श्रीमती मीना निषाद के मार्गदर्शन में महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती संतोषी निषाद एवं महासचिव श्रीमति तुलसी केवट एवं सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

हर्षौल्लास से मनाया निषाद समाज की महिलाओं ने "सावन महोत्सव"कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महिला प्रकोष्ठ महिलाओं का बैठक किया गया, उसके बाद सावन मिलन कार्यक्रम आरंभ हुआ, जिसमें सभी पदाधिकारियों का बुके फूल माला के द्वारा स्वागत सम्मान किया गया एवं बहनों ने बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया, विभिन्न गेम, कुर्सी दौड़, गाना एवं डांस की प्रस्तुति कर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रसार किया और इनाम के हकदार भी हुए।

कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ट के उपाध्यक्ष श्रीमती नेमा निषाद, उपाध्यक्ष निक्की निषाद, सचिव क्षमा निषाद, कोषाध्यक्ष मनीषा निषाद, संगठन सचिव धन्वन्तिन निषाद, उप संगठन सचिव देवश्री निषाद, प्रचार सचिव जयंती निषाद, कार्यालय सचिव सुनीता निषाद, के साथ ही रायपुर महानगर की सक्रीय कार्यकारिणी सदस्य बहने श्रीमती टेनिस निषाद, कविता निषाद, हीरा निषाद, ईश्वरी निषाद, खिलेश्वरी निषाद, सुमन निषाद, शीला निषाद, प्रभा निषाद, गायत्री नाविक सहित बड़ी संख्या में बहने उपस्थित रही।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।