सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन ने किया गुजरा स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

* गुजरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन ने किया औचक निरीक्षण…
* स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों, एंबुलेंस सेवा एवं स्वच्छता व्यवस्था का लिया जायजा…

गुजरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन ने किया औचक निरीक्षणधमतरी। जिला पंचायत धमतरी की सभापति एवं महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग की सभापति श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने गुजरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

सभापति श्रीमती देवांगन ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल. कौशिक, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रिया कंवर, ब्लाक कार्यक्रम अधिकारी श्वेता परमार ग्राम सरपंच श्रीमती दुर्गेश्वरी साहू एवं जनपद पंचायत प्रतिनिधि श्री राजेश साहू के साथ अस्पताल के विभिन्न विभागों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों एवं उनके परिजनों से आत्मीय संवाद कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं, उपचार, जांच एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

“दवाइयों एवं चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता की जांच”
गुजरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन ने किया औचक निरीक्षणनिरीक्षण के दौरान सभापति ने अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही आवश्यक औषधियों की जानकारी ली। उन्होंने यह भी जांच किया कि मरीजों के लिए आवश्यक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं अथवा नहीं तथा किसी आवश्यक दवा की कमी तो नहीं है।

इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में उपयोग किए जा रहे बीपी मशीन, एक्स-रे मशीन सहित अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता के संबंध में भी जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को आवश्यक जांच एवं उपचार की सुविधा यथासंभव एक ही स्थान पर उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि उन्हें छोटी-छोटी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अन्यत्र जाने की आवश्यकता न पड़े।

“रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति को लेकर जताई चिंता”
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे सुविधा को प्रभावी रूप से उपलब्ध कराने के लिए रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति को लेकर सभापति श्रीमती देवांगन ने चिंता जाहिर की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को एक्स-रे सहित आवश्यक जांच की सुविधा अस्पताल परिसर में ही मिल सके और उन्हें बाहर जाने की परेशानी न उठानी पड़े।

“112 नंबर डायल कर एंबुलेंस सेवा की जांच”
गुजरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन ने किया औचक निरीक्षणआपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभापति ने 112 नंबर पर डायल कर एंबुलेंस सेवा की उपलब्धता की भी जांच की। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में प्रत्येक मिनट महत्वपूर्ण होता है, इसलिए जरूरतमंद मरीजों को बिना विलंब एंबुलेंस सेवा उपलब्ध होना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। संबंधित अधिकारियों को एंबुलेंस सेवा की त्वरित उपलब्धता एवं बेहतर समन्वय के निर्देश दिए गए।

“मरीजों से संवाद कर भोजन की गुणवत्ता की ली जानकारी”
निरीक्षण के दौरान सभापति ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, नियमितता एवं स्वच्छता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा भोजन की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

“बीएमओ की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी”
निरीक्षण के दौरान ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. खान की अनुपस्थिति पर सभापति श्रीमती देवांगन ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं के प्रति गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा केंद्र हैं, इसलिए यहां आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर बेहतर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

“जलभराव की समस्या के समाधान एवं स्वच्छता पर विशेष जोर”
गुजरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन ने किया औचक निरीक्षणअस्पताल परिसर में जलभराव की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। सभापति ने अति शीघ्र नाली निर्माण कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वास्थ्यकर वातावरण उपलब्ध होना चाहिए। जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने तथा परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सभापति श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, दवाइयों की उपलब्धता, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की कार्यशीलता, मरीजों की सुविधा और स्वच्छ वातावरण हमारी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उनके नजदीक ही उपलब्ध हों, इसके लिए स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाएगी तथा आवश्यक सुधार एवं सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर श्री गौकरण साहू, श्री ईश्वर साहू सहित ग्रामवासी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।