शिवोम विद्यापीठ में साइबर सिक्योरिटी और IT इंफ्रास्ट्रक्चर पर सेमिनार आयोजित

* शिवोम विद्यापीठ ने इंडस्ट्री के अनुभवी एक्सपर्ट भगवती साहू के साथ साइबर सिक्योरिटी और IT इंफ्रास्ट्रक्चर पर एक खास सेमिनार आयोजित किया…
* शिवोम् विद्यापीठ में साइबर सुरक्षा पर विशेष जागरूकता सत्र…

सांकरा(अमलेश्वर) : शिवोम् विद्यापीठ, सांकरा में विद्यार्थियों को डिजिटल युग की चुनौतियों एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से एक विशेष “साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस सेशन” का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में श्री भगवती साहू, इंस्टीट्यूट ऑफ नेटवर्क एंड साइबर सिक्योरिटी के वरिष्ठ विशेषज्ञ, उपस्थित रहे। श्री साहू को सूचना प्रौद्योगिकी (IT) एवं साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है तथा वे प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।

कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अपने प्रेरक एवं ज्ञानवर्धक संबोधन में श्री भगवती साहू ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, सोशल मीडिया का जिम्मेदार उपयोग, मजबूत पासवर्ड, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षा तथा डिजिटल जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान समय में साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में रोजगार एवं करियर की असीम संभावनाएँ उपलब्ध हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की जानकारी प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अत्यंत आवश्यक है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल नागरिक बनने के साथ-साथ भविष्य के उभरते करियर विकल्पों से भी परिचित कराते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि श्री भगवती साहू का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किया तथा विद्यार्थियों से प्राप्त सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। विद्यालय ने भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे ज्ञानवर्धक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।