* मानिकपुरी पनिका समाज चुलगहन परिक्षेत्र ने रानीतराई मे मनाया कबीर जयंती शामिल हुई- कल्पना नारद साहू सभापति जि पं दुर्ग रहे मुख्यअतिथि…
रानीतराई ; मानिकपुरी पनिका जयंती शामिल हुई कल्पना नारद साहू सभापति जि.पं. दुर्ग समाज परिक्षेत्र चूलगहन के तत्वाधान में ग्राम रानीतराई में कबीर जयंती मनाया गया। कबीर साहेब का प्रकट दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समाज पदाधिकारियों के द्वारा सबसे पहले ध्वजारोहण कर कबीर साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए सत्य, प्रेम, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग ने कहा कबीर साहेब ने अपने जीवन के माध्यम से समाज में फैली जाति-पाति, ऊंच-नीच और अंधविश्वास का विरोध करते हुए मानवता, सद्भाव और सच्ची भक्ति का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। कबीर साहेब के उपदेश केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और नैतिक जीवन के लिए भी प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके आदर्शों को अपनाने तथा समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव का संदेश फैलाने का संकल्प लिया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में – कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, अध्यक्षता – ललित कुमार मानिकपुरी प्रदेश अध्यक्ष, प्रियलता महिपाल सरपंच औसर/डीघारी, सुंदरदास मानिकपुरी प्रदेश उपाध्यक्ष, रामदास मानिकपुरी तहसील अध्यक्ष, परदेशी दास परी अध्यक्ष, डॉ हिमाचल साहू, मुकेश साहू, बेनीराम साहू, मंचासिन रहे।
इस अवसर सामाजिक बंधु – परदेशी दास अध्यक्ष, गोकुल दास, हिम्मत दास, अशोकदास, नंदूराम, रोहितदास, नोहरदास, गिरधरदास, अरुणदास, दयालदास, हेमंतदास, भानुदास, बहुरदास, रूपदास, लीना मानिकपुरी, कीर्ति मानिकपुरी, आशा मानिकपुरी, ममता मानिकपुरी, मालती मानिकपुरी, खुशबू मानिकपुरी,दुलेशवरी मानिकपुरी सहित समस्त मानिकपुरी पनिका समाज चुलगहन परिक्षेत्र के सामाजिकगण उपस्थित रहे।




