मोदी गारंटी लागू करने की गूंज: बैकुंठपुर में 132 संगठनों के कर्मचारियों ने फूंका बिगुल

:मोदी गारंटी लागू करने की गूंज: बैकुंठपुर में 132 संगठनों के कर्मचारियों ने फूंका बिगुल

 

बैकुंठपुर। प्रांतीय छत्तीसगढ़- कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन (132 संगठनों ) के आह्वान पर जिला कोरिया मुख्यालय बैकुंठपुर में कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शाम 4 बजे जोरदार प्रदर्शन किया। जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी एवं अधिकारी निर्धारित समय पर एकत्रित हुए और शासन के समक्ष अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।

 

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर जोरदार नारेबाजी की और शासन का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया। कर्मचारियों ने “मोदी गारंटी” लागु करो, “हमारी मांगे पूरी करो”, “कर्मचारी एकता जिंदाबाद”, “11 सूत्रीय मांग जैसे नारे लगाए।

 

इस अवसर पर फेडरेशन के संभागीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ददा तथा संयोजक डॉ आर. एस. चंदे ने बताया कि कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कई महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिन पर अब तक कोई ठोस निर्णय वर्तमान सरकार द्वारा नहीं लिया गया है। इन मांगों में महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों का भुगतान, वेतन विसंगति का निराकरण, पदोन्नति संबंधी समस्याओं का समाधान, अनियमित करचारियों को नियमितीकरण, नियमित भर्ती अभियान सहित अन्य सेवा संबंधी मांगें शामिल हैं।

 

प्रदर्शन के पश्चात फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम संबोधित ज्ञापन कोरिया कलेक्टर को सौंपा और कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो फेडरेशन द्वारा आगामी दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

प्रदर्शन में कोरिया जिले क़े विभिन्न विभागों के कर्मचारी-अधिकारी एवं फेडरेशन क़े पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।