24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन निकुम में 03 जनवरी 2022 से

दुर्ग जिला अंतर्गत आने वाले गाँव निकुम में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन दिनांक 03-01-2022 से 06-01-2022 तक किया गया है

जिसका कार्यक्रम विवरण इस प्रकार है 03-01-2022को दोपहर 12 बजे से भव्य मंगल कलश यात्रा सांयकाल 4बजे से 7बजे तक प्रज्ञा संगीत उदबोधन प्रज्ञा पुत्रो द्वारा ।

04-01-2022 को सुबह 8बजे से देव स्थापना गायत्री महायज्ञ ,दोपहर 1बजे से मंदिर में गायत्री माता की मूर्ति स्थापना देवसंस्कृति शांतिकुंज हरिद्वार के कुलपति आदरणीय चिन्मय पांड्या जी द्वारा एवं दोपहर 1.30बजे स्टेडियम निकुम भाठापारा में प्रवचन एवं युवा सम्मेलन ।

05-01-2022को 8बजे से गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा संगीत एवं विभिन्न संस्कार 3 बजे से 5 बजे तक संगीत एवं प्रवचन शांतिकुंज प्रतिनिधि द्वारा 5 बजे से 7 बजे तक दिपमहायज्ञ ।

06-01-2022 को सुबह 8 बजे से प्रज्ञा संगीत एवं गयात्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार एवं पूर्णाहुति ,दोपहर 2 बजे से कार्यकर्ता गोष्ठि व सम्मान समारोह एवं प्रज्ञा पुत्रो की विदाई।

आपको बता दे कि उक्त कार्यक्रम पावन ग्राम निकुम के बाजार चौक में संपन्न होगा ।

 

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।