निराश्रित एवं बेसहारा परिवार का सहारा बनी संत रामपाल जी महाराज की “अन्नपूर्णा मुहिम”

Cg24News-R:- भारत वर्ष में आज भी लाखों लोग ऐसे हैं जो जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित हैं। किसी के पास दो वक्त की रोटी नहीं, तो कोई छत और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्षरत है। दुर्ग जिला तहसील पाटन के ग्राम जामगांव एम के रहने वाली आशा रात्रे का परिवार भी ऐसी ही कठिन परिस्थिति से जूझ रहा है। तीन सदस्यीय इस परिवार में इनके पति राकेश कुमार रात्रे का किडनी की गंभीर बीमारी के कारण मौत हो गई है। जिस कारण से घर की समस्त जिम्मेदारी उनकी पत्नी आशा बाई रात्रे के कंधों पर आ गई है, जो खुद मजदूरी कर किसी प्रकार परिवार की गुजर-बसर कर रही हैं। इस परिवार के पास न खुद का मकान है और न ही किसी प्रकार की स्थायी सहायता। ऐसी ही विषम परिस्थितियों में संत रामपाल जी महाराज द्वारा चलाई जा रही “अन्नपूर्णा मुहिम” ऐसे परिवार के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। 5 अगस्त 2025 को संत रामपाल जी महाराज की ओर से अन्नपूर्णा मुहिम के अंतर्गत इस जरूरतमंद परिवार को राहत पहुंचाई गई थी जिसमें आटा, चावल, दाल, तेल, नमक जैसी रोजमर्रा की आवश्यक खाद्य सामग्री 1 महीने की बिल्कुल निःशुल्क प्रदान की गई थी इसी प्रकार दिनांक 3 अगस्त 2025 को पुन: राशन समान का कीट दिया गया और परिवार को बताया गया कि यह राशन नियमित रूप से तब तक प्रदान की जाएगी जब तक उनके हालात सामान्य नहीं हो जाते। इस मुहिम के तहत आशा रात्रे का नाम और Contact नंबर भी दर्ज कर लिया गया है, ताकि समय-समय पर और भी सहायता दी जा सके। गांव के सरपंच सहित कई ग्रामीण जनों ने इस सेवा कार्य की सराहना की। संत रामपाल जी महाराज की ओर से चल रही “अन्नपूर्णा मुहिम” केवल राहत सामग्री पहुँचाने का कार्य नहीं है, बल्कि मानवता की पुनर्स्थापना का कार्य है। वर्तमान में उनकी “अन्नपूर्णा मुहिम” देश के कोने-कोने में जरूरतमंदों तक पहुंचने लगी है। इस मुहिम में जिला संयोजक खेमेंद्र साहू, रामनरेश महतो, ब्लॉक संयोजक मुकेश सिन्हा सहित संत रामपाल महाराज के अन्य शिष्य मौजूद थे।

B. R. SAHU CO-EDITOR
B. R. SAHU CO-EDITOR
B.R. SAHU CO EDITOR - "CHHATTISGARH 24 NEWS"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।