छत्तीसगढ़ में सिंगर ने की बदसलूकी : उदित नारायण के बेटे ने लाइव कॉन्सर्ट में युवक को मारा फिर मोबाइल छीनकर फेंक दिया, देखिए वीडियो

दुर्ग : जिला के भिलाई शहर में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान बॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण ने फैंस के साथ दुर्व्यवहार करते नजर आये है। लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर आदित्य नारायण ने वीडियो बना रहे फैन के हाथ में माइक से मारा इसके बाद मोबाइल छीनकर दूर फेंक दिया। सिंगर आदित्य नारायण (Singer Aditya Narayan) की इस हरकत से फ़ैन्स में नाराजगी देखने को मिल रही है। और अब सोशल मीडिया पर फैन का फोन फेंकने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सोशल मिडिया में वीडियो वायरल होने के बाद फैन्स का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रक्रिया देकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

आपको बता दें कि, इस हरकत के पहले भी आदित्य नारायण ने छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस के इम्प्लॉई के साथ बदतमीजी की थी। इसके बाद इस घटना का वीडियो वायरल हो गया था। और वीडियो में देखा गया था कि, आदित्य कर्मचारी को धमकी दे रहे हैं कि ‘तेरे कपड़े नहीं उतरवा दिए तो नाम आदित्य नहीं’ बहस के बीच यात्रियों और दूसरे एयरलाइंस के कर्मचारियों की भीड़ लग गई। जैसे-तैसे आदित्य नारायण को समझाकर प्लेन में बैठाया गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक, विमान में सवार होने से पहले बोर्डिंग पास और लगेज को लेकर सिंगर आदित्य एयरलाइंस के इम्प्लॉई से भिड़ गए थे। वहीं, कर्मचारी का कहना था कि, आदित्य के पास तय सीमा से ज्यादा लगेज था। और जब रोका गया तो वे आपे से बाहर हो गए थे। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, मशहूर सिंगर उदित नारायण के बेटे हैं आदित्य नारायण।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।