भिलाई : दुर्ग पुलिस ने आज 09 वर्ष की बच्ची के साथ ट्यूशन पढ़ाने के बहाने अशलील हरकत करने के जुर्म में मदरसे के मौलाना को बच्ची की शिकायत पर गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि भिलाई सुपेला में बच्ची के पिता थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मदरसे का मौलाना मोहम्मद मेराज के द्वारा इनकी नाबालिग बच्ची को ट्यूशन पढ़ाता था । जो कई दिनों से बच्ची से बेड टच करते हुए अश्लील बातें करता था ।
आज भी बच्ची से उसने ऐसा किया. बच्ची के द्वारा अपने पेरेंट्स को बताये जाने पर पालक थाना आकर आज रिपोर्ट किये जिनकी रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा धारा 354,509ipc व 12 pacso act का प्रकरण दर्ज कर विवेचना मे लिया गया । पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मौलाना मेराज को हिरासत मे लें लिया गया हैं. विवेचना जारी हैं..।




