कार और बाइक की भीषण टक्कर, 2 बच्चे समेत कई लोग गए घायल, कार और बाइक के उड़े परखच्चे, जाने

कोरबा : 2 परिवार के लिए वर्ष 2023 का पहला दिन सबसे बुरा दिन रहा। महाराणा प्रताप नगर वार्ड के मुख्य मार्ग पर वैगनr कार और बाइक की आपस में टक्कर हो गई। इस एक्सीडेंट में 2 बच्चे समेत कई लोग घायल हो चुके है। जिसके बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजा गया ।

बताया जा रहा है कि मुख्य मार्ग पर आए दिन घटनाएं घटती रहती है लेकिन रोकथाम के लिए कुछ भी व्यवस्था नहीं की गई है। महाराणा प्रताप नगर मुख्य मार्ग पर हुई घटना में दो परिवार के लिए परेशानियां बढ़ा दी। वैगनआर कार और बाइक पर लोग सवार थे। कोरबा क्षेत्र के महाराणा प्रताप नगर मुख्य मार्ग पर एक चौराहे में दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। जिसमे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से डैमेज हो गया।

वहीं बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दो बच्चों के अलावा कई लोग इस घटना में घायल हो गए। इस घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग फौरन आए और पीड़ितों की सुध लेने के साथ उन्हें अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। फिलहाल इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।