झरझरा माता मंदिर पहुंचे किसान मोर्चा प्रभारी संदीप शर्मा

गरियाबंद : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं प्रवक्ता संदीप शर्मा झरझरा माता के मंदिर पहुंचे, वहां उन्होंने माता के दर्शन किये एवं किसानों के खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना किये। देश की अखंडता, वैभव, सहित विश्व शांति के लिए प्रयत्नशील देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को सफलता मिले इस हेतु भी माता से आशीर्वाद की कामना की।

झरझरा माता का मंदिर ग्राम मुरमुरा (पांडुका) से 4 किलोमीटर की दूरी पर पहाड़ी पर मनोरम स्थल में स्थित है। झरझरा माता जहां विराजित हैं उनके दहिने तरफ 20 फिट की दूरी पर सुंदर झरना है, मुख्य पुजारी गौवर्धन यादव के अनुसार झरने की झरझर आवाज के कारण ही प्राचीन समय से ही ग्रामीण इसे झरझरा माता कहने लगे हैं।

किसान नेता संदीप शर्मा का समिति के अध्यक्ष चम्मन साहू, ग्रामसभा अध्यक्ष गेंदलाल साहू, सरपंच यशोदा ध्रुव, समिति सदस्य कन्हैया ध्रुव, दीपक ध्रुव, भाजयुमो मण्डल महामंत्री अनिल साहू साहू द्वारा दुपट्टा,श्रीफल से स्वागत किया गया। मन्दिर पर परिसर पर जनरेटर से चलते बिजली पर पूछने से पता चला कि वहां पर अभी बिजली नही पहुँची है। समिति के पदाधिकारियों द्वारा इस पर किसान नेता संदीप शर्मा से चर्चा की गई।

उन्होंने इस आशय का पत्र सम्बंधित अधिकारियों एवं पर्यटन विभाग को लिखने की बात कही और कहा कि उसके बाद भी यदि बिजली नही पहुँची तो 2023 में भाजपा की सरकार बनने पर बिजली पहुँचाई जाएगी। इस अवसर पर भाजपा राजिम मण्डल के महामंत्री चंदन साहू, पिछड़ावर्ग मोर्चा महामंत्री अश्ववनी साहू, राजेन्द्र साहू, होरीलाल निर्मलकर उपस्थित थे

 

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।