नंदिनी नेताम ने दुर्गाष्टमी की दी बधाई, कहा – नारी का सम्मान हमारे मूल्यों का हिस्सा है 

✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद 

गरियाबंद : बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदिनी नेताम ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की दी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदिनी नेताम जी ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि शक्ति की उपासना का महापर्व नवरात्रि पूरे देश में नौ दिनों तक भक्तिभाव से मनाया जाता है। इस दौरान देवी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। नंदनी नेताम जी ने आगे यह भी कहा कि शक्ति का यह पर्व हमें सिखाता है कि नारी का सम्मान हमारी परम्परा और संस्कृति का हिस्सा होने के साथ ही हमारे मूल्यों का हिस्सा है, इन मूल्यों को जीवंत बनाए रखना हम सबकी महती जिम्मेदारी है।

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।