महिला से चाकू की नोक पर युवक ने की बदसलूकी

लुधियाना : फैक्टरी से पैदल जा रही महिला से राह चलते व्यक्ति द्वारा चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक थाना मोती नगर के प्रभारी संजीव कपूर ने बताया कि 27 वर्षीय महिला जो फैक्टरी में काम करती है, वह ड्यूटी खत्म करके घर की ओर जा रही थी, तभी एक निजी स्कूल के पास आरोपी व्यक्ति उसका पीछा करने लग गया। उसने महिला को चाकू दिखाकर जान से मार देने की धमकी दी। इससे वह डर गई। और आरोपी उसे अपने मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक पार्क में ले गया।

पीड़ित महिला के अनुसार उसने शोर भी मचाया लेकिन उसकी आवाज किसी तक नहीं पहुंची। आरोपी ने उससे दुष्कर्म कर किसी को भी कुछ बताने पर जान से मार देने की धमकी देकर फरार हो गया। जब महिला अपने घर पहुंची तो उसने आपबीती अपने पति को बताई जिस पर उसे सिविल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। वही प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी दलजीत कुमार उर्फ गोल्डी वासी न्यू विश्वकर्मा कॉलोनी जमालपुर के विरुद्ध दुष्कर्म व मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है । पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।