गरियाबंद ; हाई वोल्टेज करंट के चपेट में आने से युवक की हुई मौत

गरियाबंद : जिले से बड़ी खबर सामने आयी है, जहा खेत के चारो तरफ लगाये गये फेसिंग तार में बह रहे हाई वोल्टेज करंट के चपेट में आने से केशवराम मरकाम 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना गरियाबंद तहसील मुख्यालय मैनपुर से पांच किलोमीटर दुर ग्राम पंचायत जिडार के टिकरापारा की बताई जा रही है। इस हादसे से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

वही घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणो की भीड़ लग गई साथ ही इसकी सूचना मैनपुर थाना को दिया गया। बता दे की मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनो को सौप दिया और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।