‘अग्निपथ योजना’ पर विधायक विक्रम मंडावी’ के भड़काऊ भाषण के विरोध में.. जलाया पुतला

कोंडागांव : शहर मंडल कोंडागांव के अध्यक्ष रौनक पटेल के नेतृत्व में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जितेंद्र सुराना जी नगरपालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेन्डी जी भाजयुमो जिला महामंत्री नागेश देवांगन जी के उपस्थिति मे शहर के बस स्टैंड में विधायक विक्रम मंडावी का पुतला दहन किया गया।वही भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रतिनिधियों ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है एवं यहां सब को अपना विरोध दर्ज कराने का पूर्ण अधिकार है पर किसी भी जनप्रतिनिधि को राष्ट्र की संपत्ति को नुकसान पहुंचा कर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए युवाओं को उकसाना शोभा नहीं देता, उक्त विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए प्रतिनिधियों ने कहा कि अगर आवश्यक कार्यवाही नहीं हुई तो आगे भी इस मामले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा उग्र आंदोलन करेगी।

इस अवसर पर पार्षद ललित देवांगन जी,तेज देवांगन जी महेंद्र पारख जी ,विकाश दुआ जी ,,प्रदीप नाग जी , , करुण नाइक ,शीतल पटेल, हर्ष दुआ,योगेंद्र नेताम , देवेंद्र मौर्य,गौरव ठाकुर ,बाबा खान,रविंद्र नाग, संजू मंडावी,राहुल गुप्ता, शिवम पटेल,गुरु तलवार ,अंकित राजपूत,और अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।