आत्मनिर्भर बनाने महिलाओं को दिया जायेगा कौशल प्रशिक्षण स्मिता बघेल ने किया शुभारंभ

आत्मनिर्भर बनाने 400 महिलाओं को दिया जायेगा कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का स्मिता बघेल ने किया शुभारंभ

कुम्हारी! महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व सशक्तिकरण जागृत करने परिवार को आर्थिक समृद्धि प्रदान करने छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना स्व सहायता समूह कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करने मुख्यमंत्री सुपुत्री स्मिता बघेल कुम्हारी स्थित मांगलिक भवन पहुंची जहां समूह की महिलाएं व महिला पाषदों ने उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया अतिथियों में मनीष बंछोर ओएसडी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन व पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया ।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी जितेंद्र कुशवाहा ने बताया कि स्व – सहायता समूह के महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा ब्यूटी, कम्प्यूटर, कुकिंग, मेंहदी एवं कढ़ाई आदि का उत्तम प्रशिक्षण दिया जाएगा. कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती जानकी ध्रुव, नीतू रावते, रागिनी निषाद ने इस प्रशिक्षण में लिए लाभ को सांझा किया तथा इससे होने वाले लाभ की बातों को सभी के समक्ष रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने एवं लाभान्वित होने की बात कही।

. नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी. मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने स्व – सहायता समूह कौशल प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना में 1000 महिलाओं को विभिन्न प्रकार के कार्यों के प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिए जाएंगे।

प्रथम चरण में 400 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. सभा को सम्बोधित करते हुए सुश्री बघेल ने कहा कि मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में किया जा रहा यह कार्य निश्चित रूप से महिलाओं को आर्थिक सुदृढ़ता प्रदान करेगा जिससे वे अपने घर परिवार को सम्मानित जीवन यापन करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगी ।

नगर की विकास यात्रा का अवलोकन करते हुए मां महामाया उद्यान , आदर्श गोठान , स्टेडियम , बेडमिंटन कोर्ट के पश्चात वार्ड क्रमांक 14 स्थित आश्रय स्थल पहुंच कर प्रशिक्षण कक्ष का उदघाटन किया . कार्यक्रम का संचालन विशाल साहू ने किया। वहीं कार्यक्रम पार्षदों के अलावा नगरपालिका अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।