अवैध काष्ठ परिवहन करने वाले चार मेटाडोर वनविभाग के कब्जे में

दुर्ग 30 मई 2022 वन विभाग लगातार अवैध लकड़ी की कटाई को लेकर सतर्कता बरतें हुए है। इसी कड़ी में रविवार को कुम्हारी चौक और धमधा में उसे एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। डीएफओ श्री शशि कुमार के मार्गदर्शन में प्रात: गस्त के दौरान अवैध लकड़ी का परिवहन करते हुए 4 मेटाडोर जब्त किए गए हैं।

जब्त वाहनों में प्रतिबंधित ‘कहुआ’ मिश्रित काष्ठ पाया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ अभिवहन ( वनोपज) नियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।वन विभाग की इस कार्रवाई से निश्चित ही अवैध कटाई व परिवहन पर अंकुश लगेगा। संपूर्ण कार्यवाही में वन विभाग की टीम ने अनुशासित होकर नियमों का पालन करते हुए यह सफलता प्राप्त की है।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।