वर्षा ऋतु में इस गांव का टूट सकता है कुम्हारी से संपर्क

पाटन ब्लॉक में आने वाले ग्राम पंचायत मगरघटा परसदा  नाला में पुल का निर्माण रुका हुआ है आपको बता दे की उक्त नाला में निर्माण कार्य चालू हो गया था छोटा पुल का निर्माण किया जा रहा था।

आज जानकारी लेने से पता चला है कि उक्त नाला में बड़ा पुल का निर्माण किया जाना है और साथ में नाले के  किनारे बाउंड्री वॉल भी किया जाना है इस लिए अगले सत्र में निर्माण किया जा सकता है।

अभी एप्रोच रोड से ही आना जाना हो पाएगा और बारिश के समय में कुम्हारी से मगरघटा भोथली का संपर्क टूट जायेगा वही अमेलेश्वर के लिए कुम्हारी से परसदा पाहंदा होते हुए अम्लेश्वर आना जाना हो सकता है।

पीडब्ल्यूडी के अधिकारी पाटन ने बताया की मगरघटा के नाला में बड़ा पुल का निर्माण किया जाना है इस लिए काम रुका हुआ है नाले के किनारे भी बाउंड्री वॉल किया जाना है  स्टिमेंट बनाकर विभाग को भेज दिया है इस लिए अगले सत्र  मे ही निर्माण कार्य किया जाएगा ।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।