भिलाई 3 : चरोदा के लोक निर्माण विभाग प्रभारी बने श्रीमती संतोषी निषाद का कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में विशेष आमंत्रण पर दुर्ग जिला निषाद समाज संगठन के समस्त पदाधिकारी पहुँच कर पदभार ग्रहण करने हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दिए ।

कार्यालय उद्घाटन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के सुपुत्र श्री चैतन्य बघेल जी का शुभागमन हुआ था जिन्हे जिला संगठन की ओर से गुलदस्ता भेंट कर धन्यवाद् ज्ञापित किए एवं पद्मश्री पुनाराम निषाद जी की मूर्ति स्थापना हेतु आवश्यक पहल करने हेतु मांग पत्र दिए ।
महापौर श्री निर्मल कोसरे जी एवं सभापति श्री कृष्णा चंद्राकर जी का भी स्वागत अभिनन्दन करते हुए श्रीमती संतोषी निषाद जी को लोक निर्माण विभाग का प्रभार सौंपे जाने पर धन्यवाद् ज्ञापित करते हुए पद्मश्री पुनाराम निषाद जी की भव्य मूर्ति स्थापित करने हेतु मांग पत्र सौंपे जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए मान. श्री कृष्णा चंद्राकर जी, सभापति ने तात्कालिक मूर्ति प्रदान करने की घोषणा किए जिसे सभा में उपस्थित सभी ने ताली बजाकर स्वागत एवं धन्यवाद् ज्ञापित किया ।
दुर्ग जिला निषाद समाज संगठन के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम निषाद, उपाध्यक्ष श्री बुधारू राम निषाद, उपाध्यक्ष श्री सालिकराम निषाद, कोषाध्यक्ष श्री खिलावन केवट, सहसचिव श्री ओमप्रकाश निषाद, सह संगठन सचिव श्री देवनाथ निषाद, अंकेक्षक श्री मलेश निषाद, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती हेमलता निषाद, महिला सचिव श्रीमती सुमन निषाद, जिला मिडिया प्रभारी श्री टोमन निषाद, जिला सेवक समयलाल निषाद, पद्मश्री पुनाराम निषाद जी के सुपुत्र श्री रोहित निषाद एवं श्रीमती संतोषी निषाद जी के पतिदेव श्री विनोद निषाद उपस्थित रहे ।





